Thursday, June 29, 2017

जानिए किसने खोजी थी बाबा अमरनाथ की गुफा?


इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने जा रही हैं जोकि 7 अगस्त तक चलेगी। अमरनाथ की पवित्र गुफा में भगवान शंकर ने माता पार्वती को अमरकथा सुनाई थी, लेकिन क्या आपको पता है इस गुफा की खोज किसने की थी और बाबा का पहला दर्शन किसने किया था। आइए जानते है।
कुछ जानकारों का मानना है कि अमरनाथ गुफा का सबसे पहले पता 16वीं शताब्दी में एक मुसलमान गड़रिए को पता चला था जिसके बाद इस गुफा के बारें में लोगों को पता चला।
दरअसल मुसलमान गड़रिए एक दिन अपनी भेड़ों को चराते-चराते बहुत दूर निकल गया। जहां पर उसकी मुलाकात एक साधु से हुई।
मुलाकात में उस साधु ने उसे कोयले से भरी एक कांगड़ी दी। जब वह घर पंहुचा तो उसमें कोयले की जगह सोना मिला तो हैरान रह गया।
जब वह अगले दिन उस साधु का धन्यवाद देने के लिए लौटा तो वहां साधु के बजाए एक विशाल गुफा देखी। तभी से यह एक तीर्थ बन गया।

No comments:

Post a Comment